Mani Meraj Welcome Movie Collection: मनी मेराज की पहली फिल्म ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश
Mani Meraj Welcome Movie Collection: मनी मेराज की पहली फिल्म ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, कमाई जानकर उड़ जाएंगे हो
बिहार के चर्चित कॉमेडियन के बादशाह जाने वाले मनी मेराज की वेलकम फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। फिल्म 22 नवंबर को थियेटर्स में रिलीज कि गई थी। जिसकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। फिल्म को भोजपुरी जनता से जमकर सपोर्ट मिला है। फिल्म में मनी मेराज के साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बेबी काजल (चश्मिश) नजर आई है। जिसका डायरेक्शन संतोष मिश्रा द्वारा किया गया है। आइए जानते हैं Mani meraj welcome movie collection कितना है। साथ ही जानने फिल्म से जुड़ी अन्य खास जानकारी।
.मनी मेराज के Welcome Movie Collection कितना हुआ है
मनी मिराज की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। जिस पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। फिल्म देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों ने रुचि दिखाई है। फिल्म को रिलीज हुए तीन सप्ताह पूरे होने वाले हैं।
फिल्म को ओपनिंग डे पर लगभग 30 थियेटर्स में रिलीज किया गया था। जहां से फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 8 से 9 लाख की कमाई की थी। थियेटर्स के बाहर फिल्म की खूब चर्चाएं हुई और दूसरे दिन भी फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली। दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 6 से 7 लाख की कमाई की। जबकि तीसरे दिन वेलकम ने 5 लाख के करीब कमाई की और वीकेंड तक आते-आते लगभग 30 से 35 लाख का कलेक्शन कर लिया। फिल्म ने पहले ही सप्ताह में बजट के बराबर कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था।
आज फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके है, अब तक Mani Meraj Welcome Movie Total Box Office Collection करीब 35 लाख पहुंच गया है। हालांकि यह आधिकारिक आंकड़े नहीं है।
दिन | कमाई (अनुमानित) |
पहले दिन | 8-9 लाख |
दूसरे दिन | 6-7 लाख |
तीसरें दिन | 4-5 लाख |
चौथे दिन | 4-5 लाख |
पहले वीकेंड | 22 लाख |
दूसरें वीकेंड (16 दिन ) | 50-55 लाख |
Mani Meraj Welcome Movie Budget..
संतोष मिश्रा द्वारा निर्देशित वेलकम फिल्म के बजट को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। मगर खबरें है कि यह फिल्म लगभग 15 से 18 लाख के बजट में तैयार की गई थी। फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद फिल्म को सुपरहिट का टैग मिला है। फिल्म को लेकर भोजपुरी दशकों में अलग ही क्रेज देखने को मिला है। इससे पहले किसी भी कलाकार की पहली फिल्म (डेब्यु फिल्म) को इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है कि मनी मेराज की फैन फॉलोइंग सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है। उनके फैंस थियेटर्स में भी उनको उतना ही सपोर्ट करते हैं, जितना सोशल मीडिया में। मनी मेराज के यूट्यूब चैनल पर लगभग 9 मिलियन और इंस्टाग्राम पर लगभग 6 मिलियन की ऑडियंस है। जहां वह वैवाहिक जीवन से जुड़े कॉमेडी शॉर्ट वीडियो अपलोड करते हैं। उनकी कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आती है।
क्या है फिल्म की कहानी..
भोजपुरी फिल्म वेलकम काफी रोमांचक कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती है। दर्शक शुरू से आखरी तक मनी मेराज की कॉमेडी के साथ बेबी काजल की रोमांचक ड्रामेबाजी में डूबे रहते हैं। मनी मेराज को बेबी काजल से प्यार हो जाता है। मगर काजल उसे नजरअंदाज करती रहती है। हालांकि जब दोनों के दिलों में प्यार के दीये जलते हैं, तो फिल्म काफी मजेदार हो जाती है।
मगर जल्दी ही इनके प्यार को नजर लग जाती है। शराब पीने के कारण मनी मेराज की आंखों की रोशनी चली जाती है। इसके बाद बेबी काजल पर उसके शुभचिंतक दबाव बनाने लगते हैं, कि वह उसे छोड़ दे। मगर काजल ने अपने गहरें प्रेम और अटूट विश्वास का परिचय देकर उसी के साथ जीवन गुजारने की कसम खा ली। कुछ इस तरह फिल्म काफी रोमांचक तरीके से आगे बढ़ती जाती है। जिसमें मनी मेराज एक्शन भी देखने को मिलता है।
वेलकम मूवी रिव्यु।.
फिल्म की कहानी दूसरी फिल्मों के रेफरेंस से ली हुई मालूम पड़ती है। हालांकि इसमें डायरेक्शन के अनोखे अंदाज और नए चेहरों के कारण दर्शकों को अलग ही मजा मिलता है। जिससे फिल्म की कहानी की कमजोरी भी दब जाती है। डायरेक्शन काफी बेहतरीन ढंग से किया गया है। खासकर फिल्म को गांव के माहौल में फिल्माया गया है। जिससे दर्शक काफी हद तक लगाव महसूस करते हैं। फिल्म के बैकग्राउंड में गांव की चहल-पहल और हरियाली के साथ-साथ गांव की दिनचर्या डायरेक्शन का एक अनोखा उदाहरण है। फिल्म के कलाकारों में अनुभव की कमी होने के बावजूद यह उनके बेहतरीन अभिनय के आड़े नहीं आई।
गाना कर रहा है पहले नंबर पर ट्रेंड।।
वेलकम का गाना जिसका टाइटल है। इंस्टाग्राम पर खूब ट्रेंड कर रहा है। मनी मेराज ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए जानकारी दी है, कि गाने पर लगभग 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने रील्स और शॉर्ट्स वीडियो बनाये है। यह गाना भोजपुरी दीवानों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। हर कोई इसकी धुन में डूबा हुआ है